बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ दंपति जावेद-शबाना

जावेद-शबाना को सर्वेक्षण में 29 प्रतिशत मत मिले। इन दोनों ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और एश्वर्य राय, शाहरुख खान और गौरी खान, अजय देवगन और काजोल जैसी मशहूर जोड़ियों की पीछे छोड़ा।
सर्वेक्षण में 'बेस्ट पॉवर कपल' और 'बेस्ट बॉलीवुड कपल'-2009 के लिए मत मांगे गए। लगभग एक महीने तक चले इस सर्वेक्षण में लगभग तीन हजार लोगों ने 'पॉवर कपल' के तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को चुना।
इस दौड़ में अनिल अंबानी-टीना अंबानी, लक्ष्मी नारायण मित्तल-उषा मित्तल, राबर्ट वाढरा-प्रियंका गांधी, नारायण मूर्ति-सुधा मूर्ति और यश बिरला तथा अवंती बिरला की जोड़ी शामिल थी।


Click it and Unblock the Notifications