जावेद अख्तर ने कोर्ट में किया खुलासा, क्या हुआ था उस रात जब उन्होंने कंगना रनौत को अपने घर बुलाया था

Javed Akhtar- Kangana Ranaut: ऋतिक रोशन के साथ अपने चले आ रहे कंट्रोवर्सी के बीच कंगना रनौत ने जावेद अख्तर को लेकर कई बड़े बयान दिये थे। जिसके बाद जावेद अख्तर ने तीन साल पहले कंगना रनौट पर मानहानि का केस किया था। 12 जून को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना के वकील ने जावेद अख्तर से पूछताछ की है।
कोर्ट में जांच के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना ने उनके खिलाफ नेशनल टेलीविजन पर जो भी बोला वो किसी भी एंगल से सच नहीं है। वो कंगना को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते हैं और सुसाइड को लेकर उकसाने वाली बात भी किसी तरीके से सही नहीं है।
जावेद अख्तर पर आरोप है कि मार्च 2016 में, उन्होंने रनौत के साथ एक मीटिंग बुलाई थी और उन्हें सार्वजनिक रूप से धमकी दी थी। उन्होंने कंगना को ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।
कंगना रनौत ने लगाए थे बड़े इल्जाम
कंगना ने अपने इंटरव्यू में कहा था, "एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन और उनके परिवार के लोग प्रभावशाली आदमी हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगेंगी तो कभी आगे नहीं बढ़ सकोगी। वो लोग तुम्हें जेल में डाल देंगे और तुम्हारे लिए सिर्फ बर्बादी रह जाएगा। तुम आत्महत्या करने पर मजूबर हो जाओगी। यह उनके शब्द थे। वो मुझ पर बहुत चिल्लाए थे। मैं उनके घर में डर से कांप रही थी।"
जावेद अख्तर ने दिया जवाब- कंगना झूठ बोल रही हैं
जब इस बारे में जावेद अख्तर से पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया है- "यह सच है कि मैं कंगना को नहीं जानता था और ऋतिक के साथ चल रहे विवाद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन कंगना को डॉक्टर अग्रवाल ने कॉल किया था, जो कंगना के करीबी हैं।"
जावेद अख्तर ने आगे कहा- "मैंने कंगना को कोई मौसम पर या अमेरिका के राष्ट्रपति के इलेक्शन पर चर्चा करने के लिए नहीं बुलाया था। वे अपने को-स्टार के साथ किसी मसले को सुलझाने के लिए आने वाली थीं। आप कंगना से ये उम्मीद करते हैं कि वे अपनी इच्छा से आ सकती हैं। मुझे नहीं पता कि वे अपनी इच्छा से आईं या नहीं लेकिन ये सच है कि वे कुछ संभावनाओं की तलाश में थीं। वे चाहती थीं कि इस मसले का कोई हल निकले। लेकिन जब मैंने देखा कि वे मेरी बातों पर ध्यान नहीं दे रही हैं तो मैंने टॉपिक चेंज कर दिया। लेकिन वे अपसेट हो गईं और मीटिंग छोड़कर निकल गईं।"


Click it and Unblock the Notifications
