लॉकडाउन के बीच जावेद अख्तर का बयान- ''जब तक कोरोना संकट है, सभी मस्जिदों को बंद कर दें''
कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लेने के लिए 2,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान से आए लोग शामिल थे। मरकज में रहने वाले 200 लोगों को कोरोना का संदिग्ध माना जा रहा है, जबकि 24 लोगों का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
दिल्ली सरकार ने मरकज के मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया है। वहीं, गीतकार जावेद अख्तर ने एक ट्विट में भारत के सभी मस्जिदों को भी बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि काबा और मदीना में मस्जिदों को बंद किया जा सकता है तो भारत में क्यों नहीं!

जावेद अख्तर ने ट्विट किया- "एक स्कॉलर और माइनॉरिटी कमिशन के पूर्व चेयरमैन ताहिर महमूद साहब ने दारूल उलूम देवबंद से एक फतवा जारी करने को कहा है कि जब तक कोरोना संकट है, सभी मस्जिदों को बंद किया जाए.. मैं इस मांग का पूरा समर्थन करता हूं.. अगर काबा और मदीना में मस्जिद बंद की जा सकती है तो भारतीय मस्जिदें क्यों नहीं!"


Click it and Unblock the Notifications











