..................... फरहान अख्तर और जोया ड्रग्स लेते तो क्या करते जावेद अख्तर? Javed akhtar reply a question 'If Farhan and Zoya taking drugs?' - Hindi Filmibeat

फरहान अख्तर और जोया ड्रग्स लेते तो क्या करते जावेद अख्तर? मिला शानदार जवाब

बॉलीवुड और ड्रग्स.. जी हां इस मुद्दे पर आप लोग कई दिनों से बहस सुन रहे होंगे और इस मौके पर कई खबरें ऐसी आती हैं जिनपर या तो यकीन कर पाना मुश्किल होता है या फिर लोग काफी बड़ा झटका खाते हैं। इसके अलावा कई लोगों के बयान और राय भी चर्चा में रहती है और कुछ लोगों को टारगेट भी किया जा रहा है। इस समय लेखक और संगीतकार जावेद अख्तर का एक बयान इस मामले में सामने आया है।

ड्रग्स मामले में उनसे एक सवाल पूछा गया था जो कि उनके बच्चों को लेकर था। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि अगर फरहान अख्तर और जोया अख्तर ड्रग्स लेते और उनका नाम सामने आता तो आप क्या करते?

javed akhtar, जावेद अख्तर

इस पर जावेद अख्तर ने जवाह दिया है कि.. 'मैं उन्हें कहता कि ऐसा मत करो। यह बिल्कुल सही नहीं है। मैंने साल 1991 के बाद शराब छुई तक नहीं है। वो जमाना था कि मैं रोज शराब पीता था। अब अगर मुझे पता चले कि मेरी बेटी गांजा ले रही है तो मैं उसे मना करता।

अगर वह मेरी बात मान जाती तो ठीक, लेकिन नहीं मानती तो मैं क्या ही करता। वह अब बड़ी हो गई है। ये बातें मेरे बेटे पर भी अप्लाई होती है।' इस बात पर आगे जवाब देते हुए उन्होने ये भी लिखा कि इस समय में चरस और गांजा एक आम नशे सा हो गया है।

ये नशा कि हर कॉलेज के बाहर आपको आसानी से मिल जाएगा। जावेद अख्तर ने कहा कि.. मैंने कभी नहीं सुना कि किसी ने मरिजुआना स्मोक करने के बाद मर्डर किया हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X