#Badhaai: 10 दिनों में बॉलीवुड में किसी ने एक लाइन में एकदम सटीक बात बोल दी है!

जावेद अख्तर ने सोनू निगम की अज़ान कंट्रोवर्सी पर पहली बार बात की है लेकिन उनकी बात अगर किसी को समझ में आ पाए तो कमाल ही हो जाएगा। क्योंकि आज कल किसी को कोई बात समझ ही नहीं आती है।

सोनू निगम की अज़ान कंट्रोवर्सी ने ज़बर्दस्ती का बखेड़ा खड़ा कर रखा है। कुछ लोगों ने उनका साथ दिया है और कुछ लोगों ने नहीं दिया है लेकिन अब जावेद अख्तर ने इतने दिनों में इस कंट्रोवर्सी पर एक लाइन में एकदम सटीक बात बोली है।

जावेद अख्तर का कहना है कि भगवान हो, अल्लाह हो, जीसस हो, किसी भी धर्म में पूजा करना किसी को भी डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। अब आप इसका गलत मतलब निकाल ही लेंगे जैसा कि सब निकाल रहे हैं, तो समझा देते हैं।

javed-akhtar-reacts-to-sonu-nigam-s-azaan-controversy

जावेद साहब का कहना है कि धर्म किसी भी इंसान की निजी चीज़ है, इसलिए वो दूसरों के काम में खलल डाले, ऐसा नहीं होना चाहिए। यानि कि वही बात जो सोनू निगम ने कही, लेकिन जावेद अख्तर ने उसी बात को सलीके से कही है।

एक फ्लैशबैक दे देते हैं। तो कुछ दिनों पहले हुआ यूं कि सोनू निगम की नींद सुबह सुबह साढ़े पांच बजे खुल गई। अब ये नींद टूटी बगल वाली मस्जिद में हो रही नमाज़ से। इस पर सोनू साहब खिसिया गए।

उन्होंने अपना गुस्सा वहीं निकाला जहां हर कोई निकालता है। सोशल मीडिया पर! दनादन ट्वीट करना शुरू किया लेकिन तरीका और शब्द गलत चुने। उन्होंने कहा कि मैं क्यों सुबह सुबह लाउडस्पीकर पर बज रही अज़ान सुनकर, अपनी नींद खोलूं? ये ज़बर्दस्ती का धर्म क्या है।

बस दनादन लोगों ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। पर सोनू ने 4 मिनट में ये भी कहा कि मैं किसी भी धर्म को लाउडस्पीकर पर बजाने के खिलाफ हूं। लेकिन चार मिनट में तो दुनिया इधर की उधर हो चुकी थी।

वैसे जानिए, बॉलीवुड में से किस किस ने सोनू निगम को लताड़ा औऱ किस किस ने नहीं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X