जावेद अख्तर ने 'पठान' के 'बेशरम रंग' विवाद पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'गाना सही है या गलत...'

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर भले विवाद हुआ लेकिन इस वजह से फिल्म को और आगने को अच्छी खासी पब्लिसिटी भी मिली है। फिल्म के गाने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अब मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने गाने के विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है- 'यह मेरे या आपके लिए नहीं है कि यह तय करना कि गाना सही है या गलत। हमारी एक एजेंसी है। सरकार के लोग हैं और समाज का एक क्रॉस-सेक्शन फिल्म देखता है और तय करता है कि क्या पास होगा और क्या पास नहीं होगा।'
उन्होंने साथ ही ये भी कहा- 'सर्टिफिकेशन पर सबको भरोसा करना चाहिए। वो जो सुझाव देते हैं कि क्या कट होना चाहिए और क्या पास करते हैं।' कई रिपोर्ट्स के अनुसार- सीबीएफसी ने फिल्म फिल्म के प्रोडक्शन बैनर यश राज फिल्म्स को 'बेशर्म रंग' में बदलाव करने और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ और प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े मेंशन को फिल्म से हटाने का सुझाव दिया है।
बता दें कि, 'पठान' सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम मुख्य भूमिका में हैं। धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और जबरदस्त डायलॉग के साथ पठान का ट्रेलर फैंस का दिल जीत रहा है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान लगभग चार सालों के बाद बतौर लीड बड़े पर्दे पर आ रहे हैं।
शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 2018 में 'जीरो' आई थी। शाहरुख ने टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- "मेहमान नवाजी के लिए पठान आ रहा है.. और पटाखे भी साथ ला रहा है.. Pathaan Trailer Out now.. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.."।


Click it and Unblock the Notifications











