..................... Javed Akhtar on screen with wife, son | बेटे-पत्‍नी संग दिखेंगे जावेद अख्‍तर - Hindi Filmibeat

बेटे-पत्‍नी संग दिखेंगे जावेद अख्‍तर

By Staff

Javed Akhtar & Shabana Azmi
बालीवुड के प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर अब पर्दे पर भी नजर आयेंगे। लेकिन खास बात यह है कि पर्दे पर वो अकेले नहीं बल्कि पत्नी शबाना आजमी और पुत्र फरहान अख्तर के साथ होंगे।

जावेद अख्‍तर अपने परिवार के साथ फिल्म 'लक बाइ चांस' में दिखेंगे। इस फिल्‍म का निर्माण खुद फरहान अख्‍तर कर रहे हैं। फिल्‍म के निर्माण में परिवार की एक सदस्‍या और शामिल हैं। वो हैं पुत्री जोया अख्‍तर, जो फिल्‍म का निर्देशन कर रही हैं।

फिल्म 'लक बाइ चांस' में एक ही परिवार के चार लोगों को देख यह कयास लगाये जा रहे थे कि यह फिल्‍म बॉलीवुड जगत पर आधारित होगी, लेकिन फरहान ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्‍म बॉलीवुड की दुनिया पर आधारित नहीं है।

फरहान के मुताबिक फिल्‍म की फोटोग्राफी पूरी हो चुकी है। इसमें ठीक वैसी ही तस्वीरें आई हैं, जैसी कल्‍पना की गई थी। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका स्‍वयं फरहान निभा रहे हैं। फिल्म में ईशा शरवानी, डिंपल कापाड़िया और ऋषि कपूर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X