अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर- सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

हाल ही में हुए दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत का ऐसा झंडा गाड़ा है कि इसको देखकर कुछ लोग काफी ज्यादा चौंक गए हैं। बता दें कि उनको जीत की बधाइयां अभी भी मिल रही हैं और लोग इस जीत को लेकर काफी खुश हैं। बधाइयों को लेकर ही मशहूर बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर भी अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए पहुंचे थे और उन्होने अरविंद को जीत की बधाई दी है। जीत के बाद उनको कई सितारों ने मुबारकबाद दी थी।

इसके अलावा इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी मौजूद रहे थे। जावेद अख्तर ने चुनाव के समय खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था और उनके पक्ष में प्रचार करते भी नजर आए थे।

javed akhtar, जावेद अख्तर

गौरतलब है कि जावेद अख्तर से मुलाकात के बारे में जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने दी है.. उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है.. "आज मेरे आवास पर जावेद अख्तर साहब का स्वागत कर खुशी हुई।"

इस समय उनकी य़े तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें जावेद अख्तर, अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह बैठे हुए नजर आ रहे हैँ। जावेद अख्तर राजनीति को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं और देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते रहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में 11 फरवरी को ये साबित कर दिया था कि वो दिल्ली के दिलों में बसे हैं। उन्होने 70 में ले 62 सीटें जीतीं और शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि खुद अरविंद केजरीवाल को इतना बहुमत मिलने की उम्मीद थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X