तालिबानी मंत्री का हुआ ग्रैंड वेलकम, भड़के जावेद अख्तर बोले- 'सिर शर्म से झुक गया'

Javed Akhtar On Amir Khan Muttaqi: जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए चर्चा में रहते हैं। वे बिना लाग-लपेट के सीधा और स्पष्ट बोलने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने तालिबान के विदेश मंत्री के भारत में किए गए भव्य स्वागत पर गहरी नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने इस कट्टरपंथी संगठन को महिलाओं पर अत्याचार करने वाला और उनके अधिकारों का दमन करने वाला बताया है।
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की और इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि तालिबान जैसे चरमपंथी संगठन के प्रतिनिधि को जो सम्मान और सत्कार दिया गया, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "मुझे बेहद अफसोस होता है और सिर झुक जाता है जब देखता हूं कि एक आतंकवादी गुट के नुमाइंदे का इस देश में ऐसा स्वागत किया गया।"
उन्होंने आगे लिखा कि यह और भी दुखद है कि जो लोग आमतौर पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, उन्होंने भी इस मामले में चुप्पी साध ली या स्वागत में शामिल रहे। देवबंद को भी उन्होंने लताड़ते हुए कहा कि उन्हें भी आत्ममंथन करना चाहिए कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति का खुले दिल से स्वागत किया जो लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने वालों में से है और महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों में शामिल है।
I hang my head in shame when I see the kind of respect and reception has been given to the representative of the world’s worst terrorists group Taliban by those who beat the pulpit against all kind of terrorists . Shame on Deoband too for giving such a reverent welcome to their “…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 13, 2025
आखिर में, उन्होंने देशवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा, "मेरे प्यारे भारतीय भाइयों और बहनों, सोचिए हमारे साथ क्या हो रहा है? हम किस दिशा में जा रहे हैं?"


Click it and Unblock the Notifications











