RSS के खिलाफ टिप्पणी के बाद मुश्किल में फंसे जावेद अख्तर, अदालत ने जारी किया..

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर का विवादों से पुराना नाता है। उनको लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और कई मामलों में उनको बोलते देखा जाता है। हालांकि वो अपने एक बयान को लेकर अब चर्चा में हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअअसल कोर्ट ने जावेद अख्तर को एक समन भेजा है। गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने काफी पहले आरएसएस को लेकर एक टिप्पणी की थी जिसपर अब एक वकील के द्वारा उनपर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है और इसी को लेकर समन उनके घर पहुंचा है।
जावेद अख्तर अख्तर ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अगस्त 2021 में कट्टरपंथी संगठन को लेकर एक बात कही थी और उन्होने अफगानिस्तान में कट्टरपंथियों के कब्जा करने को लेकर तीखा हमला बोला था।
इस दौरान उन्होने आरएसएस का नाम भी लिया था और कट्टरपंथ को लेकर समानता की बात की थी। इसी को लेकर इस याचिकाकर्ता वकील का कहना है कि गीतकार ने इसमें आरएसएस का नाम फिजूल में घसीटा है और सोच समझकर इस संगठन को बदनाम करने की कोशिश की गई है।
बता दें कि इस मामले में सुनवाई 6 फरवरी को होगी। हालांकि अभी तक किसी तरह का बयान इस केस को लेकर जावेद अख्तर की तरफ से सामने नहीं आया है। कुछ समय पहले वो इसी तरह के विवाद में फंसे थे और कंगना रनौत से उनकी तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। लेखक ने अभिनेत्री के खिलाफ उस वक्त मानहानि का केस किया था।
लेकिन वो जितने मुखर व्यक्ति हैं, इतना तो तय है कि वो काफी जल्दी इसपर अपनी राय रखेंगे। जावेद अख्तर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई शानदार गाने लिखे हैं और कई दमदार फिल्मों की कहानी और डायलॉग लिखने में योगदान दिया है। हालांकि अब वो मुश्किल में हैं लेकिन अगली अपडेट 6 फरवरी तक आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











