..................... Javed Akhtar got angry when user link his name with Pakistan on Independence day post - Hindi Filmibeat

'जब तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाट...' यूजर ने पाकिस्तान से जोड़ा जावेद अख्तर का नाम तो भड़के राइटर

Javed Akhtar

15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां तमाम सितारों ने पोस्ट कर लोगों को बधाई दी और आजादी का जश्न मनाया। वहीं ऐसे खास मौके पर फेमस स्क्रीनराइटर और लिरिकिस्ट जावेद अख्तर ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर एक लंबा पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने देश के शहीदों को याद किया, लेकिन इस दौरान जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर एक यूजर ने उन्हें पाकिस्तानी बता दिया। जिसके बाद जावेद अख्तर का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया और उन्होंने उस यूजर की जमकर फटकार लगाई।

यूजर के कमेंट पर भड़के जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा था 'मेरे सभी भारतीय भाई और बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इसी के साथ ही जावेद आख्तर आगे लिखते हैं कि हमें यह भूलना नहीं चाहिए की आजादी हमें थाली में परोस के नहीं दी गई थी। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलवाने के लिए जेल गए थे। जो फांसी पर चढ़ गए थे। हमें इस अनमोल तोहफे को नहीं गवाना चाहिए।' जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर जहां तमाम लोगों ने कमेंट किया और पोस्ट को लाइक किया वहीं उसमें से ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिख दिया कि- 'आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त है'।

जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

आपको बता दें कि 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और इस कमेंट को देखकर जावेद अख्तर आग बबूला हो गए। जावेद अख्तर ने अक्ल ठिकाने लगाते हुए लिखा- 'बेटा जब तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे। तब मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहे।' बता दें कि इस कमेंट के बाद से तो तमाम यूजर्स जावेद अख्तर के सपोर्ट में बोलने लगे, लेकिन इस कमेंट के बाद से तो सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छिड़ गई है।

Read more about: javed akhtar entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X