कैमरों को देखकर बुरी तरह से झल्लाए Javed Akhtar, ट्रोलर्स ने कहा- 'ये तो जया बच्चन के भाई निकले'

Javed Akhtar Birthday: बीती शाम को मशहूर एक्टर अनिल कपूर के घर पर सितारों का जमावड़ा लगा था, बॉलीवुड के नामी कलाकार इंडसट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का 79वां जन्मदिन मनाने के लिए एक छत के नीचे इकट्ठा हुए। जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ पार्टी में नजर आए। दोनों ने अपनी पार्टी में बेहतरीन कपड़े पहने हुए थे।
जावेद अख्तर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अनिल कपूर ने जावेद साहब के बर्थडे की पार्टी दी थी। लेकिन इस दौरान वो थोड़े चिड़चिड़े होते हुए भी नजर आए। पैपराज़ी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, जावेद अख्तर को पत्नी शबाना आज़मी के साथ अनिल कपूर के घर पर उनके जन्मदिन के जश्न में जाते देखा गया। वह अपने चारों ओर हो रहे शोर से परेशान दिख रहे थे।
वीडियो में, शबाना के साथ पोज देने से पहले जावेद अख्तर पैपराजी से मुंह बनाते हुए कहते नजर आ रहे हैं, "शोर मत करो"। इसके बाद पैपराजी उन्हें वहां से जाने देते हैं और फिर वो जैसे ही अनिल कपूर के घर के गेट के अंदर एंट्री करते हैं तो वो शबाना के साथ फोटो खिंचवाने लग जाते है और फिर अंदर चले जाते हैं। जावेद अख्तर ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था वहीं दूरसीर तरफ शबाना जी ने कफ्तान ड्रेस पहनी हुई थी।
जावेद अख्त का ये रूप देखकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे और जया बच्चन के साथ कंपेयर करने लगे। एक यूजर ने लिखा-'जया बच्चन के भाई, सेम शोर से नफरत', दूसरे यूजर ने लिखा-'इनका कोई ना कोई कनेक्शन जया बच्चन से है, ये दोनों मीडिया से एक जैसा ही बर्ताव करते हैं' तीसरे यूजर ने लिखा- 'इनकी शादी जया बच्चन से होनी चाहिए थी।'
वहीं दूसरी तरफ शबाना आजमी की बात करें तो अभी भी वो अपने फिल्मी करियर में एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी थे। शबाना आजमी अगली बार जीनत अमान और अभय देओल के साथ बन-टिक्की में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications