..................... Javed Akhtar gave reaction after Kangana Ranaut praised him for his statement in Pakistan 'कंगना रनौत को महत्वपूर्ण नहीं मानता...' अभिनेत्री से तारीफ मिलने पर बोले जावेद अख्तर। - Hindi Filmibeat

'कंगना रनौत को महत्वपूर्ण नहीं मानता...' अभिनेत्री से तारीफ मिलने पर बोले जावेद अख्तर

Kangana Javed

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में जाकर 26/11 हमले की निंदा की और सरकार को आईना दिखा दिया जिसके बाद उनकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। यहां तक कि जावेद अख्तर के विचारों की विरोधी कंगना रनौत ने भी उनकी सराहना की। ट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने घर में घुसकर मारा है। वहीं, जावेद अख्तर ने कंगना रनौत की तारीफों पर प्रतिक्रिया दी है।

टीवी टुडे से बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा- 'कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ ही दिनों में फिर से पुराने जोन में वापस आ जाएंगी। चिंता मत करिए. ये बस कुछ समय के लिए है।' वहीं एक और इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत को 'अनइंपोर्टेंट' कहा था। यहां तक कि उन्होंने पहले पत्रकार के सवालों को इग्नोर करने की भी कोशिश की।

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा- 'मैं कंगना को जरूरी नहीं समझता तो वो कैसे एक अहम टिप्पणी कर सकती हैं। उनके बारे में भूल जाओ, चलिए आगे।' जावेद अख्तर के जवाब से लगा कि वो इस मामले पर अधिक बातचीत नहीं करना चाहते हैं।

पाकिस्ताम में दिया था बयान

पाकिस्ताम में दिया था बयान

बता दें कि जावेद अख्तर फैज फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे। इस दौरान उन्होंने समारोह में एक सवाल के जवाब में कहा था- 'हमने तो नुसरत और मेहदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए। लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। तो हकीकत ये है चलिए अब हम एक दूसरे पर इल्जाम ना दें।'

26/11 पर दिखाया था आईना

26/11 पर दिखाया था आईना

जावेद अख्तर ने आगे 26/11 हमले की बात करते हुए कहा था- 'हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना ही इजिप्ट से आए थे। वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।'

कंगना ने कहा था...

कंगना ने कहा था...

कंगना रनौत के इस बयान के बाद जावेद अख्तर की तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था- जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है। लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में। तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में... जय हिंद जावेद अख्तर साहब..घर में घुसकर मारा... हाहाहा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X