..................... Javed Akhtar Cried Recalling Sleeping At Railway Stations Having Nothing To Eat and Wear - Hindi Filmibeat

उन दिनों को याद करके रोए Javed Akhtar, पहनने के लिए नहीं थे कपड़े, रेलवे स्टेशन पर भी सोए, कहा- 'तेरी औकात...'

Javed Akhtar

Javed Akhtar Struggle: प्राइम वीडियो पर एंग्री यंग मेन डॉक्यूमेंट्री के एक इमोशनल सीन में, लिरिसिस्ट और स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर ने बॉम्बे आने के बाद अपने सामने आए स्ट्रगल के बारे में बताया। यह डॉक्यूमेंट्री बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन स्क्रीनप्ले राइटर की जोड़ी सलीम-जावेद के जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उनके सफर, संघर्ष और जीत के बारे में बताया गया है।

भोपाल के सफिया कॉलेज से ग्रेजुएश करने वाले जावेद अख्तर गुरु दत्त या राज कपूर के अंडर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने के सपने लेकर बॉम्बे आए थे। जावेद बताते हैं, "उस समय मैं उन डायरेक्टर्स की बहुत तारीफ करता था। मुझे यकीन था कि मैं भी कुछ ही समय में डायरेक्टर बन जाऊंगा।" हालांकि, शहर में उनके शुरुआती दिनों की असलियत सिनेमा की ग्लैमरस दुनिया से बहुत दूर थी।

जावेद ने बताया, "मैं अपने पिता के घर में ठीक पांच दिन रहा और फिर मैं अपने आप ही चला गया।" रहने के लिए कोई ठिकाना न होने के कारण, वह दोस्तों के साथ रहते थे, रेलवे स्टेशनों, पार्कों, स्टूडियो और बेंचों पर सोते थे। पेट पालने के लिए संघर्ष बहुत कठिन था और जावेद को वह कठिन दौर अच्छी तरह से याद है, जब उनके पास पहनने के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने कहा- "मेरी आखिरी और इकलौती पैंट इस हद तक फट गई थी कि उसे अब और नहीं पहना जा सकता था और मेरे पास कोई और पैंट नहीं थी," उन्होंने कहा। 15 साल की उम्र में अपनी मौसी का घर छोड़ने के बाद, उन्होंने कभी अपने परिवार से मदद नहीं मांगी, उन्होंने खुद ही सब कुछ करने का दृढ़ निश्चय किया।

जावेद की पत्नी शबाना आजमी ने एक इमोशनल डिटेल जोड़ते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने तीन दिनों तक कुछ नहीं खाया था। "भारी बारिश हो रही थी और पास की एक इमारत के अपार्टमेंट से उन्हें एक हल्की रोशनी चमकती हुई दिखाई दी। उन्होंने उस रोशनी को देखा और खुद से कहा: 'मैं इस तरह मरने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। यह समय भी बीत जाएगा।'"

उस कठिन समय को याद करते हुए जावेद रो पड़े और बताया कि किस तरह कुछ ना होने के एक्सपीरिएंस ने उन पर गहरा असर छोड़ा है। उन्होंने कहा, "अगर आप अपने जीवन में खाना या नींद से दूर रहे हैं, तो यह आप पर एक गहरी छाप छोड़ता है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।" आज भी, जब भी जावेद आलीशान होटलों में ठहरते हैं, तो उन्हें अपने शुरुआती दिनों की याद आती है। वो कहते हैं- "कभी-कभी मुझे मक्खन, जैम, हाफ फ्राइड एग, कॉफी के साथ ट्रॉली पर नाश्ता परोसा जाता है, और मैं खुद से सोचता हूं: 'तेरी औकात थी? क्या मैं इसके लायक हूं?' अब भी, मुझे लगता है कि यह नाश्ता मेरे लिए नहीं है।"

Read more about: javed akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X