पाकिस्तान या नरक: जावेद अख्तर ने चुना अपना सेफ प्लेस, फिर भारत को लेकर कस दिया ये तंज

Javed Akhtar

Javed Akhtar On Hell Or Pakistan: पॉपुलर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने लॉजिकल बयानों से हर किसी को चुप रह जाने पर मजबूर कर देते हैं। जावेद अख्तर की बातों के उनके तमाम फैंस के साथ साथ विपक्षी भी कायल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से जावेद अख्तर का एक छोटा का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जावेद अख्तर पाकिस्तान और नरक के बीच चुवान करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुस्तान को लेकर भी एक तंज कसा है।

पाकिस्तान और नरक में किया चुनाव

दरअसल, जावेद अख्तर ने पाकिस्तान और नरक में से चुनाव के बीच नरक को चुना है। जावेद अख्तर ने कहा, 'ऐसे नागरिक भी होने चाहिए जो किसी पार्टी के न हों। उन्हें जो बात सच लगे कहें और जो बात बुरी लगे वो भी कहे। किसी पार्टी की तरफ लॉयलटी न हो। सब पार्टी हमारी और कोई पार्टी हमारी नहीं। तो मैं भी उन्हीं में से एक हूं। तो नतीजा क्या होता है न कि आप जब एक तरफ से बात करते हैं तो एक ही तरफ के लोगों को नाखुश करेंगे। लेकिन अगर हर तरफ से बात करते हैं तो बहुत ज्यादा लोगों को नाखुश करते हैं। कभी आप मिलिएगा अलग तो मैं आपको दिखाऊंगा अपना ट्विटर, व्हाट्सएप जिसमें मुझे दोनों तरफ से गालियां आती हैं।'

गाली देना बंद कर दिया तो मुझे परेशानी हो जाएगी

आगे जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं थैंकलेस होंगा अगर ये न कहूं कि बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते हैं। बहुत से लोग हिम्मत भी बढ़ाते हैं। लेकिन ये भी सच है कि मुझे दोनों तरफ से गाली पड़ती है। लेकिन ये सही है क्योंकि किसी एक ने गाली देना बंद कर दिया तो मुझे परेशानी हो जाएगी कि मैं क्या गड़बड़ कर रहा हूं। ये कहते हैं कि तू तो काफिर है, तो जहन्नुम में जाएगा, वो कहते हैं जिहादी पाकिस्तान चला जा। अब अगर मेरे पास च्वॉइस पाकिस्तान और नर्क की है तो मैं नर्क ही जाना पसंद करूंगा। अगर ये ही बस च्वॉइस है तो।'

उन्नीस साल की उम्र में आए थे मुंबई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जावेद अख्तर ने साढ़े उन्नीस साल की उम्र में मुंबई आए थे। उन्होंने जिंदगी में जो कुछ भी हासिल किया, उसके लिए मुंबई, महाराष्ट्र को श्रेय दिया। उन्होंने कई यादगार फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है। उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ मिलकर 'शोले', 'दीवार' और 'जंजीर' जैसी फिल्में रची थीं।

पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित

भारत सरकार उन्हे सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी है। वे कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं और राज्य सभा के सदस्य के तौर पर देश को अपनी सेवाएं भी दी हैं। गीतकार के पिता भी एक मशहूर कवि थे। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में मौजूद तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' की दहशत से जब पाकिस्तान थर्राया, तो सीजफायर के लिए विनती करने लगा। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' का सबने सपोर्ट किया।

Read more about: javed akhtar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X