खुद को नास्तिक कहने वाले Javed Akhtar के अंदर जागी भक्ति, खुद लगाए और लोगों से लगवाए 'जय सियाराम' के नारे

Javed Akhtar Video: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर विवादों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखी है, जिसकी वजह से वो कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हुए हैं लेकिन इस बीच जावेद अख्तर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जय सियाराम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।
जावेद अख्तर का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो 'जय सियाराम' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो कहते हैं कि जब हम आइडियल यानी आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम और आइडियल वाइफ यानी आदर्श पत्नी की बात करते हैं तो फिर राम और सीता ही ध्यान में आते हैं। ये तो मोहब्बत की, एकता की, गृहस्थ जीवन की बेहतरीन मिसाल हैं। जय सियाराम। सिया और राम को अलग सिर्फ एक ने ही किया था, उसका नाम था रावण। और जो अलग करे वो रावण।
वीडियो में आगे जावेद अख्तर लोगों से तीन बार जय सियाराम का तीन बार नारा लगाने को कहते हैं और खुद भी कहते हैं- 'जय सियाराम'।
आपको बता दें, इससे पहले जावेद अख्तर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को क्रिटिसाइज करने के चक्कर में खबरों में आए थे। औरंगाबाद में अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बात करते हुए जावेद अख्तर ने उन फिल्मों के बारे में बात की जो आज सफलता हासिल कर रही हैं। 'एनिमल' का नाम लिए बिना, अनुभवी गीतकार और पटकथा लेखक ने कहा, "मेरा मानना है कि आज के युवा फिल्म निर्माताओं के लिए यह एक टेस्टिंग का समय है कि वे किस तरह के किरदार बनाना चाहते हैं, जिसकी समाज सराहना करे। उदाहरण के लिए, अगर कोई फिल्म है जिसमें एक आदमी है किसी महिला को अपना जूता चाटने के लिए कहे या अगर कोई पुरुष कहे कि किसी महिला को थप्पड़ मारना ठीक है, और अगर फिल्म सुपर डुपर हिट है, तो यह बहुत खतरनाक है।'
जावेद की बातों का जवाब देते हुए संदीप ने कहा, 'ये बिल्कुल साफ है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी। अब अगर कोई बिना फिल्म देखे बात कर रहा है तो मैं क्या कह सकता हूं उनके बारे में? जाहिर है, आपको बुरा लगता है क्योंकि यह बहुत साफ है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और फिर भी वो ऐसी बातें कर रहे हैं। जो कोई भी किसी की कला पर पत्थर फेंकता है, उसे पहले अपने आस-पास की चीजों का ध्यान रखना चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा, 'जब फरहान अख्तर 'मिर्जापुर' बना रहे थे तो यही बात उन्होंने अपने बेटे को क्यों नहीं बताई। दुनिया भर की गाली 'मिर्ज़ापुर' में है और मैंने पूरा शो नहीं देखा है। जब इस शो का तेलुगू में ट्रांसलेट किया गया तो अगर आप उसे देखेंगे तो आपको उल्टियां आने लगेंगी। वो अपने बेटे के काम को क्यों नहीं देख रहे हैं?'


Click it and Unblock the Notifications