शबाजा आजमी की बर्थडे पार्टी में रेखा ने जमाई महफिल, काला चश्मा पहन किया ऐसा डांस कि देखते रह गए जोया और फरहान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन फिल्मों से छा जाने वाली एक्ट्रेस शबाना आजमी का कल यानी कि 18 सितंबर को 75वां जन्मदिन था। और जावेद अख्तर ने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन रखा। इस मौके पर फिल्म और फैशन इंडस्ट्री से तमाम नामी हस्तियों की शिरकत को देखा गया। बता दें कि इस दौरान पार्टी में फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा, डायरेक्टर करण जौहर, फिल्मेकर और डायरेक्टर फराह खान, एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडर, विद्या बालन समेत तमाम अभिनेत्रियां नजर आईं।
शबीना आजमी के जन्मदिन पर छा गईं रेखा
बता दें कि इस पार्टी में जहां एक तरफ शबीना और जावेद अख्तर का डांस चर्चा में रहा वहीं रेखा भी कम नहीं थीं। 70 साल की रेखा ने पार्टी में जो रौनक लगाई है उसे देखकर तो लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। सफेद लॉन्ग ओवरकोर्ट, सिर पर काला और सफेद स्कार्फ, आंखों पर काला चश्मा लगाए 70 की रेखा 27 की नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं रेखा ने इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए 'कैसी पहेली है ये कैसी पहेली जिंदगानी' पर बाकी एक्ट्रेसेस के साथ मिलकर इस तरह डांस किया कि लोग तो बस रेखा के दीवाने हो गए।
रेखा का डांस देख फैन्स ने लगाई तारीफों की लंबी लाइन
बता दें कि रेखा के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उफ...रेखा जी इस उम्र में भी कहर ढा रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- रेखा जी को देखकर लग रहा है कि जैसे उनका ही जन्मदिन है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-अब खुद ही देख लो लोग यूं ही नहीं कहते कि रेखा आज भी दूसरी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ सकती हैं। ये वीडियो ही काफी है ये बताने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications











