..................... Javed Akhtar blasts Ranbir Kapoor film says The success of Animal is quite dangerous - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की फिल्म की जावेद अख्तर ने उड़ाई धज्जियां, कहा,- "एनिमल की सफलता काफी खतरनाक है.."

Animal, Ranbir Kapoor, Javed Akhtar

Javed Akhtar on Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया है और सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म की सफलता के चर्चें हर तरफ हैं। इस बीच संदीप रेड्डी वंग्गा की फिल्म एनिमल को लेकर जावेद अख्तर ने अपना बयान जारी किया है।

फिल्म एनिमल पर जावेद अख्तर का बयान-

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल की फिल्म के चर्चें तो हर तरफ हैं। हर कोई इसको लेकर बात कर रहा है। परंतु अब दिग्गज गीतकार और पूर्व पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी 'एनिमल' की सफलता पर टिप्पणी की है। गीतकार का बयान जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में जावेद अख्तर ने अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एइआईएफएफ) में शिरकत की। गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, जावेद ने कहा कि 'एनिमल' की सफलता के लिए निर्माताओं को नहीं, बल्कि दर्शकों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

जावेद अख्तर ने रणबीर कपूर के विवादास्पद 'लिक माई शू (मेरे जूते चाटो)' वाले सीन का हवाला देते हुए कहा, 'अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे कि तू मेरे जूते चाट। अगर एक आदमी कहे कि औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराब है, वो पिक्चर सुपर-डुपर हिट हो, तो ये बड़ी खरनाक बात है।'

जावेद ने आगे 'खलनायक' के गाने 'चोली के पीछे क्या है' की लोकप्रियता का उदाहरण दिया और कहा कि दर्शकों को यह चुनना चाहिए कि वे किस कंटेंट को पूरा करना चाहते हैं और अस्वीकार करना चाहते हैं। इस बात से कोई अंजान नहीं है कि, रणबीर कपूर की नवीनतम फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म रही है, लेकिन यह साल की सबसे विवादित फिल्म भी बन गई है।

जावेद अख्तर ने जोड़ा, 'लोग मुझे बोलने लगे हैं कि साब आज कल कैसे गाने होने लगे हैं। गाने तो 6-7 आदमी मिल के बनाते हैं। चोली के पीछे क्या है, एक आदमी ने लिखा, दो आदमी ने कंपोज किया, 2 लड़कियों ने डांस किया, एक कैमरामैन ने शूट किया। ये 8-10 लोग प्रॉब्लम थोड़ी हैं। प्रॉब्लम ये है कि ये गाना समाज में सुपरहिट हो गया था।'

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'यह गाना करोड़ लोगों को अच्छा लगा। ये हमें डर लगता है। लोग मुझसे कहते हैं कि उन्हें हाल के गाने पसंद नहीं आ रहे हैं, लेकिन गाने को बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ 5-6 लोगों की है। चोली के पीछे क्या है जैसा गाना 8-10 लोगों ने बनाया है। ये असली समस्या नहीं हैं। असली समस्या यह है कि गाना सुपरहिट हो गया, इसे लाखों लोगों ने पसंद किया।'

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म-

णबीर कपूर-स्टारर एनिमल ने शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर प्रभावशाली एंट्री की। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी 'एनिमल' को रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ क्लैश होने के बावजूद भी 'एनिमल' ने जबरदस्त कमाई की साथ ही कई रिकॉर्ड भी कायम किए।

Read more about: animal ranbir kapoor javed akhtar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X