..................... Javed Akhtar befitting reply to muslim women covering face says you have been brainwashed why to cover face - Hindi Filmibeat

नितीश कुमार ने खींचा डॉक्टर का हिसाब, जावेद अख्तर बोले- आपको अपना चेहरा क्यों छुपाना है?

Javed Akhtar On Hijab Video: फिल्म मेकर जावेद अख्तर के बेबाक बयान छाए रहते हैं। समाजिक मुद्दों से लेकर राजनीति पर जावेद अपने खुले विचार शेयर करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। अब जावेद अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में जावेद अख्तर हिजाब और बुर्के को लेकर बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि जावेद अख्तर का ये बयान ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर का हिजाब चेहरे से खींचकर उतार दिया।

Javed Akhtar On Hijab Video

जावेद अख्तर से हिजाब और बुर्का वाली एक महिला ने सवाल किया, खुद के ढंकना कैसे किसी महिला तो कम स्ट्रॉन्ग बना देता है? इसपर जावेद अख्तर ने टो टूक जवाब देते हुए कहा, "नहीं स्ट्रॉन्ग की बात नहीं है बैठ जाइए। मैं समझ रहा हूं आप जहां से आती हैं। मैं जवाब देता हूं आपको। अपने चेहरे पर शर्म क्यों महसूस करनी है? आपको क्यों महसूस होती है? वो मैंने माना कि बहुत रिवीलिंग कपड़े चाहे वो मर्द पहने चाहे औरतें पहने वो शालीन नहीं लगते हैं। अगर एक शॉर्ट पहने, एक टी शर्ट पहने या स्लीवलेस पहने ऑफिस में आए या कॉलेज में आए तो अच्छी बात नहीं है वो डिसेंटली ड्रेस होना चाहिए। और एक महिला को भी डिसेंटली ड्रेस्ड होना चाहिए।"

इसके आगे जावेद अख्तर ने कहा, "वो क्या कारण है जिसकी वजह से उसे अपना चेहरा छुपाना पड़ता है? उसके चेहरे में ऐसा क्या वल्गर, ऑबसीन, अनडिगनिफाइड है जिसे उसे कवर करना चाहिए? क्यों? ये वजह क्या है? ये पीयर प्रेशर है। अगर वो ये कहे कि ये मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं तो उसे ब्रेनवॉश किया गया है। क्योंकि वो जानती है कि उसकी लाइफ में कोई ना कोई ऐसा पीयर है जिसे उसका ऐसा करना अच्छा लगता है। अगर आप उसे छोड़ देंगे तो कोई भी आदमी अपना फेस क्यों कवर करेगा? उसे अपने फेस से नफरत है क्या? "

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर ऐसे किसी समाजिक मुद्दे पर बेबाक राय रखते दिखाई दिए हैं। बल्कि इससे पहले भी वो लगभग हर इवेंट में कुछ ना कुछ सुर्खियां छोड़ ही जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X