जावेद अख्तर बने कॉपीराइट संस्थान के उपाध्यक्ष
बॉलीवुड के जाने-माने प्रतिष्ठित गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा तीन वर्षो से लेखकों एवं संगीतकारों के देश में कॉपीराइट की सुरक्षा के लिए लड़ी जा रही लड़ाई ने अब वैश्विक रूप ग्रहण कर लिया है।
जावेद अख्तर को 'इंटरनेशनल कन्फेडरेशन ऑफ ऑथर्स एंड कंपोजर्स सोसायटी' (सीआईएसएसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह किसी भी भारतीय कलाकार को मिलने वाला विलक्षण सम्मान है।

सीआईएसएसी एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो पूरे विश्व में किसी भी तरह की रचना पर नजर रखती है, सुरक्षा प्रदान करती है तथा कॉपीराइट के कानूनों के उल्लंघन की जांच करती है।
अब अख्तर वास्तव में कानूनी रूप से पूरे विश्व के कलाकारों के लिए कॉपीराइट की लड़ाई लड़ेंगे।
वाशिंगटन से उन्होंने बताया कि वह इस सम्मान से आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय संगीतकारों के लिए रॉयल्टी की मेरी लड़ाई अब बेहद सम्माननीय वैश्विक मंच तक पहुंच गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications