मां के निधन के बाद इस एक्टर को गोद लेना चाहते थे जावेद अख्तर और शबाना आजमी, बोले- फरहान मेरा सौतेला भाई..

javed Akhtar shabana azmi prateik babbar

Shabana Azmi Javed Akhtar Prateik Babbar- शबाना आजमी और जावेद अख्तर बॉलीवुड के दो ऐसे चेहरे हैं जो कि अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। जावेद अख्तर के बेटे का नाम फरहान अख्तर है जो कि हिंदी फिल्मों में कई शानदार प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं और उनकी बेटी भी है जिसका नाम जोया अख्तर है।

इन्होने भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शबाना और जावेद एक और बच्चा गोद लेना चाहते थे जिसके पिता उस वक्त बहुत बड़े स्टार हुआ करते थे।

अगर ऐसा होता तो फरहान खान के एक और सौतेला भाई होता जो कि अब काफी मशहूर है और फिल्मों में काम कर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर की जो कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म सिकंदर का हिस्सा बने थे।

स्मिता पाटिल का देहांत

दरअसल प्रतीक बब्बर अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक काफी छोटे थे जब मां स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। इसके बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने इच्छा जाहिर की थी कि वो प्रतीक बब्बर को गोद ले लें।

लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका और प्रतीक को राज बब्बर ने ही पाला था। अगर ऐसा हो जाता तो प्रतीक बब्बर फरहान अख्तर के सौतेले भाई होते। बता दें कि शबाना आजमी और जावेद अख्तर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहते हैं और उनको लेकर लोग अपनी अलग अलग राय रखते हैं।

प्रतीक ने क्या कहा?

गोद लेने की बात को लेकर खुद प्रतीक बब्बर ने हाल ही में खुलासा किया है। उनका कहना था कि, ''मुझे कुछ ही समय पहले पता चला की मां के निधन के बाद शबाना जी और जावेद जी मुझे गोद लेना चाहते थे। अगर ऐसा होता तो मैं फरहान अख्तर का सौतेला भाई होता और ये बहुत जबरदस्त होता।'' प्रतीक इस दौरान जूम से बात कर रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X