जावेद अख्तर और शबाना आजमी की फनी तस्वीर वायरल- बियर और गिटार वाला चश्मा पहने दिखे

शबाना आजमी और जावेद अख्तर अक्सर अपनी सोशल मी़डिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं और किसी ना किसी तरह के मामले में अपनी बातें रखते रहते हैं। शबाना आजमी अपने जमाने की एक शानदार अदाकारा रहीं हैं तो वहीं जावेद अख्तर कई दमदार फिल्म और नगमें लिखे हैं। शबाना आजमी काफी समय से किसी भी फिल्म का हिस्सा तो नहीं बनी हैं लेकिन वो कितनी मस्त रहती हैं इसका अंदाजा आपको हालिया पोस्ट में लग जाएगा।

बता दें कि शबाना आजमी ने एक बार फिर से पति जावेद संग एक फनी फोटो शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों काफी अलग लग रहे हैं और बच्चों की तरह एक गेटअप में नजर आ रहे हैं।

javed akhtar, shabana azmi, जावेद अख्तर, शबाना आजमी

शबाना आजमी और जावेद अख्तर डिजाइनर कलरफुल चश्मे पहने दिखाई दे रहे हैं। शबाना आजमी ने गुलाबी ड्रेस के साथ बियर शेप का चश्मा पहना है तो वहीं जावेद अख्तर गिटार डिजाइन वाले ग्लासेज में मस्त नजर आ रहे हैं।

उन्होने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि 'नाम आप खुद ही रखिए' बस इसके बाद से ये मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

जावेद अख्तर की बात करें तो अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने पक्ष के साथ नजर आते हैं और अक्सर विवादों से भी उनका नाता जुड़ा रहता है। फिलहाल आपको ये तस्वीर कैसी लगी आप ही बताएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X