..................... जावेद अख्तर के फैंस के लिए बड़ी खबर Javed akhtar all set to get poet laureate of the Mumbai litfest 2020 Award? - Hindi Filmibeat

जावेद अख्तर के फैंस के लिए बड़ी खबर, मिलेगा मुंबई 'लिटफेस्ट' का सबसे बड़ा सम्मान!

गीतकार और मशहूर लेखक जावेद अख्तर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर छाए रहते हैं तो कई बार अपनी बेबाके कारण बुरी तरह से ट्रोल हो जाते हैं। लेकिन इस समय उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो काफी शानदार है और उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। गौरतलब है कि जावेद अख्तर को एक सम्मान से हाल ही में नवाजा गया है जो कि सुर्खियों में है।

ये सम्मान इस साल मुंबई में होने वाले साहित्य उत्सव 'लिटफेस्ट' का सबसे बड़ा सम्मान 'पोएट लॉरेट' (राजकवि) इस साल मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को दिया जा रहा है। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी तेजी से चर्चा में हैं और लोगों का मानना है कि जावेद अख्तर इस अवॉर्ड को निश्चित ही डिजर्व करते हैं।

javed akhtar, जावेद अख्तर

जावेद अख्तर को सम्मान उनकी कविताओं, गीतों और नज्मों के लिए दिया जा रहा है जो कि उन्होने खुद ही बनाई हैं। इस पुरस्कार के बारे में ऐलान करते हुए निदेशक अनिल धारकर ने बड़ी बात कही है।

उन्होने कहा कि.. जावेद अख्तर ने अपनी रचनाओं से और लेखन से बुद्धि, अंतर्दृष्टि और मानवता के साथ आम जन के जीवन को रोशन किया है। इसके अलावा वो लगातार इस ओर कर्तव्यबद्ध है।

उन्होने आगे कहा कि इनकी शुरुआत उन शानदार हिंदी फिल्मों से हुई थी जिनको चर्चित जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखा था। इस समय उनकी बेटी जोया इस काम को आगे ले जा रही हैं और शानदार निर्देशिक साबित हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X