Javed Akhtar: फिर से जावेद अख्तर ने भाषा को लेकर दिया विवादित बयान

Javed Akhtar: हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में भाषा को लेकर फिर से जावेद अख्तर ने फिर विवादित बयान दिया जिसके चलते सोशल मीडिया पर फिर से लड़ाई झगड़े शुरु हो गए हैं।
गौरतलब है कि, जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों गीतकार ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान को आईना दिखाया था। अब एक बार फिर से वह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
हाल ही में जावेद अख्तर ने पत्नी शबाना आजमी के साथ मिलकर उर्दू एल्बम 'शायराना सरताज' लॉन्च किया। जहां उन्होंने उर्दू भाषा के महत्व के बारे में बात की। इसी सबके बीच में उन्होंने कहा- उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है।
उर्दू भाषा के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'उर्दू किसी और जगह से नहीं आई है। यह हमारे हिंदुस्तान की भाषा है। यह हिंदुस्तान के बाहर नहीं बोली जाती, पाकिस्तान या इजिप्ट की भाषा नहीं है। पाकिस्तान का भी पहले कोई वजूद नहीं था। वह भी हिंदुस्तान से ही निकला है।
इसके आगे उन्होंने कहा, हमने उर्दू भाषा क्यों छोड़ दी, पाकिस्तान की वजह से? अगर पाकिस्तान यह कहे कि कश्मीर उसका है तो क्या आप मान लेंगे। इसी तरह उर्दू भी हिंदुस्तान की ही एक भाषा है, जिस पर हम सभी को ध्यान देना चाहिए। आजकल नई पीढ़ी के लोग अंग्रेजी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हमें हिंदी में बात करनी चाहिए, क्योंकि यह हमारी राष्ट्रभाषा है।
अब जावेद अख्तर के इस बयान के बाद पाकिस्तानी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर गीतकार को जमकर ट्रोल कर डाला। जाहिर है कि जब जब जब जावेद अख्तर कुछ बयान देते हैं ऐसा होता ही है।
इस दौरान एक यूजर ने लिखा, 'लगता है जावेद अख्तर पाकिस्तान से लौटने के बाद सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं'। एक और यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान विरोधी टिप्पणी के कुछ दिनों के बाद भारतीय गीतकार ने दावा किया कि उर्दू एक भारतीय भाषा है पाकिस्तान की नहीं'। अब देखना होगा कि जावेद इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
