फ़िल्म '83 से यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पोस्टर हुआ रिलीज़!

फ़िल्म '83 से पहला लुक शेयर करने की सीरीज़ को जारी रखते हुए, निर्माताओं ने यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। हाल ही में, 83 के निर्माताओं ने सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा और मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम का पहला लुक पोस्टर साझा किया है। '83 के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना का पोस्टर शेयर किया है और लिखते है,"The fearless batsman who could single-handedly change the game for India. Presenting the next devil #YashpalSharma! #ThisIs83".

जैसे-जैसे फिल्म रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, मेकर्स ने 1983 की टीम के पहले लुक की सीरीज़ के साथ प्रचार शुरू कर दिया है, जिसने ऐतिहासिक जीत के साथ खुशी से रंग भर दिए थे।

83 the film, ranveer singh, 83 द फिल्म, रणवीर सिंह

रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे है और दीपिका पादुकोण यहाँ कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में एक कैमियो अवतार में दिखाई देंगी। अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है।

फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X