म्यूजिक डायरेक्टर जतिन-ललित की लापता बहन का मिला कंकाल

मालूम हो कि संध्या जयप्रकाश सिंह 13 दिसंबर से लापता थीं। जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर की सुबह वो करीब 11 बजे बैंक के किसी काम से नवी मुंबई के नेरूल में गई थीं, लेकिन तब से ये वापस नहीं लौटीं। बताया जा रहा है कि करीब बीस लाख रुपए के गहनों के साथ संध्या को उनकी एक सहेली ने बैंक के पास करीब 11.30 बजे छोड़ा था, लेकिन उस दिन बैंक में संध्या के नाम से किसी भी तरह का कोई काम नहीं हुआ है। 50 साल की संध्या सिंह ने कस्टम और सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर जयप्रकाश सिंह से शादी की थी।
लापता होने के बाद परिवार के लोगों को लग रहा था कि उनका किडनैप गहने के लालच में किया गया है। उन्हें उम्मीद थी कि लुटेरे गहने लेकर उन्हें छोड़ देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। संध्या के पति ने उनकी खबर देने पर 5 लाख रुपए ईनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़े किए गए थे जिसके कारण सिर्फ कुछ हिस्से ही बरामद किए जा सके हैं। ललित ने कहा कि उनकी बहन की हत्या बहुत बेरहमी से की गई है। लुटेरों को अगर गहने चाहिए थे तो ले लेते, हत्या क्यों की? संध्या के शरीर के टुकड़े कर दिए गए थे और उसके कुछ हिस्से ही बरामद हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











