..................... Jasprit Bumrah and wife Sanjana Ganesan have been blessed with their first baby boy Jasprit Bumrah baby boy name and first photo - Hindi Filmibeat

विराट-अनुष्का के बाद पेरेंट्स बनी ये क्रिकेटर-एक्ट्रेस की जोड़ी, बेहद खास है बच्चे का नाम...

Jasprit Bumrah, Sanjana Ganesan

Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Baby Boy: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्प्लिट्सविला फेम संजना गणेशन के घर पर खुशियों मे दस्तक दी है। हाल ही में संजना की प्रेग्नेंसी की खबर आई और अब इस कपल ने अपने बच्चे की पहली तस्वीर और नाम के साथ पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर कर दी है।

संजना गणेशन ने दिया बेटे को जन्म

संजना गणेशन ने अपने पहले बच्चे यानि के एक बेटे को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर करते हुए संजना और जसप्रीत ने एक जैसे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में तीनो के हाथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने शानदार कैप्शन दिया है।

ऐसे शेयर की गुड न्यूज

कपल ने लिखा, "हमारा छोटा सा परिवार अब बढ़ गया है और हमारे दिल पूरी तरह से इतनी खुशी से भरे है जितना की हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आज सुबह ही हमने अपने नन्हे से बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का अपनी दुनिया में स्वागत किया है। हम बेहद खुश हैं और अपने लाइफ के इस नए चैप्टर के लिए काफी एक्साइटेड हैं। "

बधाईयों का लगा तांता

जसप्रीत और संजना के इस पोस्ट पर लाइक और करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में तमाम सेलेब्स समेत फैंस उन्हे खूब बधाईयां दे रहे हैं। जसप्रीत और संजना के बेटे का नाम अंगद जसप्रीत बुमराह है। फैंस को उनके बच्चे का नाम काफी पसंद आ रहा है।

एशिया कप छोड़कर भारत आए जसप्रीत

बता दें कि हाल ही में जसप्रीत एशिया कप 2023 के बीच में ही श्रीलंका से भारत आए। जसप्रीत को यूं एशिया कप को बीच में छोड़कर आने फैंस काफी हैरान हो गए है लेकिन अब साफ हो गया है कि संजना की जिलिवरी के कारण उन्होंने ये फैसला लिया। फिलहाल जसप्रीत अपना पूरा समय पत्नी और बेटे को दे रहे हैं और जल्द ही पिच पर वापसी करते दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X