क्या आपने देखीं जसप्रीत बुमराह की रोमांटिक तस्वीरें? पत्नी में खोए दिखे बूम बूम
Jaspreet Bumrah Romantic Photos: क्रिकेट ग्राउंड में अपनी धारदार बॉलिंग से बल्लेबाजों को दहशत में रखने वाले जसप्रीत बुमराह का रोमांटिक अंदाज शायद ही आपने देखा होगा। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें पत्नी के साथ वायरल हो रही हैं जिसमें वो काफी रोमांटिक नजर आ रहे है।

दरअसल एक खास मौके पर बूम बूम को अपनी बीवी के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज करते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन से शादी की है और दोनों काफी रोमांस करती दिखती हैं।
संजना गणेशन के बर्थडे पर किया पोस्ट
जसप्रीत बुमराह ने ये रोमांटिक तस्वीरें अपनी बेटर हाफ के जन्मदिन पर साझा की हैं। एक तस्वीर में दोनों बैठे हुए हैं और एक दूसरे में खोए हैं। संजना को इस तस्वीर में अपनी जीभ निकालकर जसप्रीत के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।
दूसरी तस्वीर में दोनों खड़े हैं और बुमराह ने रोमांटिक अंदाज में अपनी पत्नी को पीछे से बाहों में भरा हुआ है। इन तस्वीरों के साथ बुमराह ने कैप्शन लिखा, ''मेरे प्यारे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! मैं कामना करता हूँ कि तुम हमेशा खुश रहो, प्रसन्न रहो और प्यार और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहो। अंगद और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं।'' इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं जो कि उनको बधाई दे रहे हैं।
फैंस ने ऐसे दी बधाई
जसप्रीत बुमराह की पत्नी को फैंस ने काफी जोरदार तरीके से बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा, ''भाभी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे, दोनों हमेशा खुश रहो।'' एक ने लिखा, ''बूम बूम रोमांटिक भी है।'' एक ने लिखा, ''दिल को छू लेने वाला कैप्शन।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
