फूहड़ नहीं स्वस्थ मनोरंजन देते थे भट्टी
अभी लोगों के लिए यश चोपड़ा के ही जाने का गम काफी बड़ा था कि अब भट्टी की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फेसबुक पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं जारी है। लोगों ने लिखा है कि भट्टी की कॉमेडी में फूडड़ता नहीं बल्कि स्वस्थ मनोरंजन होता था। वो कभी भी अपनी चीजों को बनाने के लिए दोअर्थी संवाद और अश्लीलता का सहारा नहीं लेते थे। वो एक सम्मानिय कलाकार थे जिन्हें लोग कभी भी भूल नहीं सकते हैं।

गौरतलब है कि र्टूनिस्ट,हास्य लेखक,अभिनेता,फिल्मकार व टीवी की मशहूर हस्ती जसपाल सिंह भट्टी की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। गुरूवार सुबह तीन बजे उनकी कार जालंधर के पास शाहकोट में एक ट्रॉली से टकरा गई। जिसमें उनकी मौत हो गयी, इस हादसे में उनके पुत्र भी घायल हुए है।
जसपाल भट्टी शाहकोट में अपनी कल रिलीज होने वाली फिल्म पॉवर कट का प्रचार करने जा रहे थे लेकिन सड़क दुर्घटना ने उनकी जान ले ली। जसपाल भट्टी की उम्र 57 साल थी। गाड़ी में उनकी फिल्म की हिरोईन भी थी। पुलिस ने जसपाल भट्टी के पार्थिव शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्र के मुताबिक भट्टी खुद कार ड्राईव कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











