"ये हैं मेरे चौधरी साहब...", लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, मंगेतर संग हुई रोमांटिक
Jasmine Sandlas Engagement : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया। दिल्ली पर अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के धमाकेदार आगाज के बीच उन्होंने अचानक से अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया और स्टेज पर ही सगाई की घोषणा कर दी।

जैस्मिन सैंडलस ने मंगेतर को लेकर किया बड़ा खुलासा
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुला लिया था और दोनों साथ में देखे गए। पूरा ऑडिटोरियम तालियों और सीटीयों से गूंज उठा था। इसी दौरान जैस्मिन ने अपनी इंगेजमेंट रिंग को भी फ्लॉन्ट किया और फैंस भी काफी ज्यादा उन्हें देखकर खुश नजर आए।
इस दौरान वह अपने मंगेतर को स्टेज पर इनवाइट करती हैं और कहती हैं कि "ये हैं मेरे चौधरी साहब। मैने इन्हे बुला ही लिया। ये हैं वो जिन्होंने इस उंगली में अंगूठी पहनी है।" इसके बाद में जैस्मिन खुद भी अपनी खुशी को संभाल नहीं पाती है और शेखर को गले लगा लेती है।
उसके बाद में जैस्मिन सैंडलस और शेखर दोनों एक दूसरे के साथ में रोमांटिक डांस करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद जैस्मिन का ही गाना 'लावां' बजने लगा और कपल ने कॉन्सर्ट में रंग जमा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लेकिन और हर कोई जानना चाहता है कि जिस शख्स के साथ जैस्मिन ने सगाई कर ली है वह कौन है। लेकिन इस बात की अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
जैस्मिन का पहले टूट चुका है दिल
जैस्मिन सैंडलस एक समय पर पंजाबी फेमस सिंगर गैरी संधू को डेट कर रही थी। लेकिन दोनों का बहुत ही बड़ा ब्रेकअप हुआ और कई बार इसके बारे में भी खुद जैस्मिन बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि दिल टूटने के बाद में उनके जीवन को एक नई दिशा मिली थी।
जैस्मिन सैंडलस के हिट गाने
जैस्मिन की बात करें तो आपको बता दें कि भले ही अभी वह अपनी सगाई को लेकर चर्चा में है लेकिन इससे पहले उनके कई सारे गाने और सुपरहिट जा चुके हैं। जिसमें पंजेबा, सिप सिप, शरारत, जाइये सजना, धुरंधर, और यार ना मिले जैसे हिट गाने शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications