बिकिनी ने जैस्मिन वालिया की कोजी फोटो वायरल, साथ में दिखा टैटू वाला हाथ लोग बोले- वो देखो हार्दिक..

Jasmin Walia's Bikini Photo With A Tattooed Man: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को तलाक देने के महज एक महीने बाद ही उनकी ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट करने की खबर है। यही नहीं, हार्दिक पांड्या को इसके लिए काफी नफरत भी मिल रही है, क्योंकि लोगों को लग रहा है कि वह पहले से ही जैस्मिन को डेट कर रहे थे। जैस्मिन की एक तस्वीर ने इस आग में घी डालने का काम किया है।
हाल ही में, हमें जैस्मिन वालिया की बिकिनी पहने एक फोटो मिली, इसमें वह एक स्ट्रैपी स्विमसूट पहने हुए बेहद हॉट लग रही हैं। वह एक मिस्ट्री मैन के साथ सनबेड पर रिलैक्स मूड में दिखाई दे रही हैं। फोटो सामने आने के बाद जल्द ही नेटिजंस कयास लगाने लगे कि मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या ही हैं, क्योंकि उनकी भी बाहों में वैसा ही टैटू बना हुआ है, जैसा कि फोटो में मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखाई दे रहा है।
इतना ही नहीं, हमने जैस्मिन की एक और तस्वीर भी देखी, जिसमें वह 'मुंबई इंडियंस' की जर्सी के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि हार्दिक पांड्या इस साल आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' के कप्तान थे। जैस्मिन की ये फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर शेयर की गई थी। खैर, जो कुछ भी हो ये दोनों तस्वीरें हार्दिक और जैस्मिन की डेटिंग रूमर्स की आग में घी डालने का काम कर रही हैं।
जहां क्रिकेटर की पूर्व पत्नी नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ अपने होमटाउन सर्बिया में हैं, वहीं हार्दिक पांड्या ग्रीस में वेकेशन मना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह वेकेशन में अकेले नहीं गए हैं बल्कि उनके साथ जैस्मिन वालिया भी हैं। तेज निगाह वाले नेटिजंस ने नोटिस किया कि हार्दिक ने ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, नेटिजंस ने पाया कि हार्दिक ने जैस्मिन की सभी हालिया तस्वीरों को लाइक किया है। यही नहीं, हार्दिक और जैस्मिन ने सेम बैकग्राउंड से एक जैसी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इससे उनकी डेटिंग रूमर्स को और हवा मिली।
बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 18 जुलाई 2024 को अपने सेपरेशन की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक पिक्चर नोट शेयर करते हुए बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग होने को फैसला लिए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने नोट में ये भी बताया था कि वह अपने बेटे अगस्त्य की को-पैरेंटिंग करते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications














