मेरी जिंदगी के करीब है 'जश्न': अध्ययन
अभिनेता अध्ययन सुमन अपनी आने वाली फिल्म जश्न से काफी उत्साहित है उनका कहना है कि फिल्म 'जश्न' की कहानी उनकी जिंदगी से काफी मिलती-जुलती है।
शेखर सुमन के पुत्र अध्ययन ने कहा, "यह फिल्म कई मामलों में मेरी जिंदगी की कहानी है। पहली समानता है कि फिल्म के एक रॉक स्टार बनने की चाहत से जुड़ी है और मैं भी एक अभिनेता बनना चाहता था।"
गौरतलब है कि अध्ययन ने वर्ष 2008 में 'हाल-ए-दिल' के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications











