जश्न - ए - यंगिस्तान 2018 अवार्ड्स Winner List: करीना कपूर, कार्तिक आर्यन सहित बेस्ट युवा सितारे
चर्चित मीडिया हाउस न्यूज़ 24 ने जश्न - ए - यंगिस्तान नाम का इवेंट रखा जहां देश के कई क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। ये युवा कलाकार, फिलहाल अपने अपने क्षेत्र के महारथी हैं और कम समय में उन्होंने इतना कुछ हासिल किया है कि बाकी युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। बॉलीवुड के हिस्से भी कई अवार्ड्स आए।
इस अवार्ड शो में सबको भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया। देखा जाए तो बॉलीवुड के लिए ये साल युवाओं के नाम ही रहा। जहां आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं बिना कंटेंट के सलमान खान को भी दर्शकों ने सीधा नकार दिया।

बॉलीवुड में इस साल अगर कुछ सराहा गया तो वो था नया काम, नया जोश, नए एक्सपेरिमेंट। यही कारण था कि लव रंजन और कार्तिक आर्यन जैसे डायरेक्टर और एक्टर सीधा ए लिस्ट फिल्मों को टक्कर देते नज़र आए तो आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर ने कंटेंट के दम पर पूरा साल अपने नाम कर लिया।
देखिए किस किस के हाथ आए ये युवा अवार्ड्स -


Click it and Unblock the Notifications











