Wedding Album: हीरो से लदी दुल्हन.. हेलीकॉप्टर और 350 किलो गुलाब तक.. आज तक नहीं देखी होगी ऐसी शादी

Japinder Kaur, Harpreet Singh Chadha

Grand Wedding Photos: भारतीय शादियां अपने रस्मों-रिवाज के लिए जानी जाती हैं। अगर बात की जाए पंजाबी इंडियन वेडिंग्स की, तो ये और भी ज्यादा ग्रैंड हो जाती हैं। ऐसी ही एक शादी हुई भारतीय फिल्म निर्माता जपिंदर कौर की, जिन्होंने होटल बिजनेसमैन हरप्रीत सिंह चड्ढा के साथ दुबई में एक शानदार शादी रचाई। उनकी शादी वास्तव में दुबई में अब तक देखे गए सबसे शानदार समारोहों में से एक थी। 5 दिनों तक चली यह शादी हर तरह से काफी ग्रैंड थी।

जपिंदर कौर और हरप्रीत सिंह चड्ढा ने 'बुर्ज खलीफा' और 'बुर्ज अल अरब' में अपनी भव्य शादी का जश्न मनाया। इस कपल ने एक मेगा प्राइवेट यॉट बुक की थी, जिस पर हेलीकॉप्टर से 350 किलोग्राम गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं।

बता दें कि जनवरी 2023 में जपिंदर कौर और हरप्रीत सिंह चड्ढा ने बुर्ज खलीफा में आयोजित एक शानदार समारोह में सगाई की थी। जटिल लेस डिज़ाइन वाले गाउन में जपिंदर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके गाउन में 5 मीटर लंबी ट्रेल लगी हुई थी, जिससे उनका लुक किसी रॉयल्टी से कम नहीं लग रहा था।

हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा था, वह थी उनकी इंगेजमेंट रिंग। जपिंदर को हरप्रीत ने गोल्डन बैं ड वाली 12 कैरेट डायमंड रिंग पहनाई थी। वही, उन्होंने अपने मंगेतर को प्लैटिनम बैंड वाली 6 कैरेट डायमंड रिंग पहनाई थी।

जपिंदर कौर और हरप्रीत सिंह चड्ढा ने शानदार 'बुर्ज अल अरब' जुमेराह में अपना रोका समारोह आयोजित किया था, जिसकी थीम व्हाइट, गोल्डन और पेस्टल थी। होने वाले दूल्हे राजा अपने मखमली, डार्क वाइन कलर के सूट में डैपर लग रहे थे, जबकि ब्राइड टू बी अपने एम्बेलिश्ड पेस्टल पिंक स्वारोवस्की गाउन में खूबसूरत दिख रही थीं।

हालांकि, सेंटर ऑफ अट्रैक्शन जपिंदर का डायमंड टियारा था, जिसे उन्होंने अपने रोका पर पहना था। जपिंदर ने एक सुंदर हार, सॉलिटेयर सेट और चूड़ियां भी कैरी की थी, जो गोल्ड और डायमंड से बने थे।

कपल ने अपनी मेहंदी एक प्राइवेट यॉट पर आयोजित की थी, जिसमें कपल पर गुलाब की पंखुड़ी बरसाने के लिए एक स्पेशल हेलीकॉप्टर बुक किया गया था। हेलिकॉप्टर ने कपल और यॉट में सवार अन्य लोगों पर 350 किलो गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई थीं।

अपनी शादी में जपिंदर ने 'डार सारा' का पेस्टल पिंक कलर का हाई-फैशन वेडिंग गाउन चुना था, जो कई रत्नों से सजाया गया था और उनकी ज्वेलरी भी रत्नों से जड़ी हुई थी। जपिंदर ने 120 कैरेट पोल्की हीरे, बर्मी माणिक और पन्ना के साथ एक लेयर्ड हार चुना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग झुमके और मांग टीका पहना था।

जपिंदर कौर और हरप्रीत सिंह चड्ढा की शादी का रिसेप्शन उनकी भव्य शादी का सबसे शाही जश्न था। जपिंदर ने अपने रिसेप्शन के लिए मनीष मल्होत्रा का गाउन चुना और उसके ऊपर असली ताज पहना था। उनका रिसेप्शन गाउन असली सुनहरे धागे से बनाया गया था।

जपिंदर ने अपने आउटफिट के साथ माणिक, हीरे और नीलम से जड़ा एक रियल सोने का मुकुट पहना था। इस फंक्शन के लिए उन्होंने मोटी रूबी बालियां और मैचिंग नेकलेस कैरी किया था। वहीं, हरप्रीत अपनी रॉयल ब्लू शेरवानी में गहनों से सजे हुए नजर आ रहे थे। उनके हाथ में माणिक और पन्ने से ढकी एक सुनहरी तलवार थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X