'जापानिज वाइफ' में मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन!

उन्हें 'बॉम्बे ब्वायज' और 'मान गए मुगल-ए-आजम' फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर पछतावा हो रहा है। हालांकि फिल्म 'इंग्लिश अगस्त', 'काल पुरुष', 'मिस्टर एंड मिसेस अय्यर' में उन्हें अपनी भूमिका पसंद आती है।
राहुल ने बातचीत में कहा, "ये सब मेरी पसंदीदा फिल्में हैं। मैं समझता हूं कि 'जापानिज वाइफ' में मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा।"
यह फिल्म बंगाली गांव के एक स्कूल शिक्षक की कहानी है, जिनकी पत्र के माध्यम से जापान के गांव में किसी से मित्रता हो जाती है।
फिल्म का निर्देशन अपर्णा सेन कर रही हैं। इससे पहले दोनों 'मिस्टर एंड मिसेस अय्यर' और '15 पार्क एवेन्यू' में एक साथ दिख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications