'जैपनीज वाइफ' की डीवीडी रिलीज़ हुई

राइमा की इस फिल्म में प्रभावशाली भूमिका है, एक विधवा के चरित्र को बहुत ही सशक्त तरीके से अभिनीत किया है राईमा ने. ''जैपनीज वाइफ'' के डीवीडी पर रिलीज़ होने के बारें में, सारेगामा का कहना है, ''इतनी जल्दी अपनी इस फ़िल्म को डीवीडी पर रिलीज़ करने की वजह सिर्फ इतनी है कि इससे एक तो पायरेसी भी नहीं होगी, इसके साथ ही एक अच्छी फ़िल्म भी उन दर्शकों को घर बैठे देखने को मिलेगी, जो दर्शक किन्हीं कारणों से थियेटर में फ़िल्म को नहीं देख पाये थे.''
इस अवसर पर राईमा सेन ने कहा कि,'' मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है अपनी फ़िल्म ''जैपनीज वाइफ'' की डी वी डी रिलीज़ करके. सारेगामा ने बहुत ही अच्छा किया इस फ़िल्म को होम थियेटर पर रिलीज़ करके. अब घर पर बैठ कर दर्शक इसका मजा ले सकते हैं. बंगाल में तो यह फ़िल्म आज भी थियेटर में लगी हुई है, मुंबई में इसके ज्यादा नहीं चलने की वजह मेरे हिसाब से भाषा की समस्या हो सकती है.''


Click it and Unblock the Notifications











