..................... Janvhi Kapoor or Sara Ali Khan can bag Bhool Bhulaiyaa 2 - Hindi Filmibeat

जाह्नवी कपूर VS सारा अली खान- 'भूल भुलैया 2' में कौन होंगी कार्तिक के अपोजिट!

फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वल 'भूल भूलैया 2' की घोषणा हो चुकी है और फिल्म के निर्माता ने यह फाइनल कर दिया है कि लीड में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लेने वाले हैं। वहीं, ताजा अफवाहों की मानें तो कार्तिक के अपोजिट फिल्म में सारा अली खान या जाह्नवी कपूर के बीच विचार चल रहा है। निर्माता किसी यंग चेहरे को फिल्म में चाहते हैं।

खास बात है कि कार्तिक और सारा अली खान की जोड़ी इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें बाहर आई हैं और फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, 'दोस्ताना 2' में कार्तिक और जाह्नवी की जोड़ी साथ फाइनल हो चुकी है। लिहाजा, भूल भूलैया 2 की रेस में भी सारा और जाह्नवी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा है।

Janvhi Kapoor or Sara Ali Khan

भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले हैं। साल 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा मुख्य किरदारों में थे। गानों से लेकर डायलॉग और फिल्म के कंटेंट तक ने खूब तारीफ लूटी थी। कॉमेडी और हॉरर का यह मिश्रण सिनेमाप्रेमियों को बहुत पसंद आया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

लिहाजा, अब सीक्वल पर भी काम शुरु हो चुका है। फिल्म के कास्ट को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फैंस को सीक्वल भी पसंद आएगी। अफवाह में है कि फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X