#JantaCurfew: पड़ोसी ऋतिक - अक्षय - साजिद आए साथ, बजाई थाली और तालियां, देखिए वीडियो
अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और साजिद नाडियाडवाला पड़ोसी हैं और एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। आज शाम पांच बजते ही ये तीनों अपनी बिल्डिंग से बाहर आए और उन लोगों के लिए तालियां बजाई और थाली चम्मच से आवाज़ें की जो लगातार देश हित में काम कर रहे हैं।
देश इस समय महामारी से जूझ रहा है और हर कोई इससे दूर भागने की कोशिश कर रहा है लेकिन डॉक्टर्स, नर्स, मेडिकल स्टाफ, रेलफे, नगर निगम और ऐसे कई कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर हैं।

इसलिए प्रधानमंत्री ने सबसे आग्रह किया था कि जनता कर्फ्यू के बीच इन लोगों का धन्यवाद देने के लिए घरों की छतों पर और बालकनी में आएं और ताली बजाकर, घंटी बजाकर इनका धन्यवाद करिए।
अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और साजिद नाडियाडवाला ने भी ऐसा ही किया। इतना ही नहीं जब वो धन्यवाद ज्ञापन कर रहे थे तब बीएमसी के कुछ कर्मचारी बीच की सफाई कर रहे थे। उन्होंने भी साथ में अपने लिए तालियां बजाईं।
यहां देखिए कैसे अक्षय - ऋतिक - साजिद ने बढ़ाया सेवारत कर्मचारियों का हौसला -
View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on


Click it and Unblock the Notifications












