नेपाल भूकंप के बाद सुपरहिट फिल्मों के ये डायरेक्टर लापता!
[बॉलीवुड समाचार] नेपाल में हुए भारी तबाही का बॉलीवुड को भी हर्जाना भरना पड़ रहा है। जन्नत, जन्नत 2, तुम मिले जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर कुणाल देशमुख लापता है। ना ही उनका फोन लग रहा है और ना ही भूकंप के बाद से उन्होंने किसी से संपर्क साधा है। इस बात की जानकारी खुद महेश भट्ट ने मीडिया को दी।

गौरतलब है कि कुणाल एक दोस्त की शादी में शरीक होने काठमांडू गए थे कि अचानक भूकंप आने से पूरा नेपाल दहल गया है। इस हादसे में 1500 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कुणाल देशमुख भी भूकंप के वक्त नेपाल में ही थे। हालांकि सब उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
कुणाल काफी समय से भट्ट कैंप से जुड़े हैं और ज़हर, कलयुग, वो लम्हे जैसी फिल्मों में डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ काम कर चुके हैं। इस समय नेपाल में 3 लाख से ज़्यादा विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं और फोन लाइन्स खराब होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उम्मीद है कि और कोई क्षति ना हो।


Click it and Unblock the Notifications











