..................... Jannat 2 | The Dirty Picture | Some Changes for TV audience | जन्नत 2 | द डर्टी पिक्चर | छोटे पर्दे के लिए बदलाव - Hindi Filmibeat

डर्टी पिक्चर का हाल देख जन्नत 2 की नींद उड़ी

अपने बोल्ड विषय के कारण फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के छोटे पर्दे पर प्रसारित करने में आ रही परेशानी के देखते हुए फिल्म जन्नत 2 के निर्माताओं ने अच्छा सबक लिया है। द डर्टी पिक्चर का हाल देखते हुए अब फिल्म जन्नत 2 में कुछ बदलाव किये जा रहे हैं।

इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत 2 4 मई को रिलीज हो रही है जिसे कुणाल देशमुख ने निर्देशित किया है। यह साल 2008 में आई फिल्म जन्नत की सीक्वल है। जन्नत जहां क्रिकेट में सट्टे पर आधारित थी, वहीं इसके सीक्वल में हथियारों की अवैध खरीद फरोख्त की कहानी है।

निर्देशक कुणाल देशमुख ने कहा, शूटिंग के दौरान हमें इस बात का अहसास था कि जन्नत 2 को A सर्टिफिकेट मिलेगा। इसलिए हम जानते थे कि सेंसर बोर्ड खास किस्म की भाषा और लिप लॉक किसिंग जैसी सीन की अनुमति नहीं देगा। इसलिए हमने फिल्म के उस हिस्से के लिए वैकल्पिक दृश्यों की शूटिंग की।

एक फिल्मकार के तौर पर मैं प्रसारण मंत्रालय के दिशा निर्देशों से परिचित हूं। इसलिए हमने वैकल्पिक रूप से शूटिंग की। अंतरंगता के दृश्य हैं लेकिन लिपलॉक या सेंसर बोर्ड को आपत्तिजनक लगने वाला कोई दृश्य नहीं है। जन्नत 2 में इमरान एक हथियार डीलर की भूमिका में दिखेंगे। मॉडल ईशा गुप्ता इस फिल्म से अपना बॉलीवुड का सफर शुरू कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X