टीवी पर लिप लॉक नहीं दिखेगा 'जन्नत 2' में
जन्नत 2 के निर्देशक कुणाल देशमुख सेंसर बोर्ड के रवैये से पहले ही वाकिफ हैं, तभी उन्होंने इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता की फिल्म का एक साइड सेफ रखा है। जी हां अगर यह फिल्म टीवी पर दिखाई जाती है इस फिल्म के निर्देशक के हिसाब से उनकी फिल्म में कोई भी किस सीन नहीं होंगे।
इस फिल्म निर्देशक कुणाल ने अपनी A ग्रेड फिल्म की शूटिंग करते समय काफी ध्यान रखा, उन्होंने काफी दूर की सोचा, दरअसल वो जानते थे कि अगर उनकी यह फिल्म छोटे पर्दे पर दिखा जाती है तो उस समय फिल्म में कई कांट छांट किये जा सकते हैं।
इसलिए निर्देशक ने बड़े पर्दे के हिसाब से A ग्रेड फिल्म में जो भी मसाला डालना था डाला। लेकिन छोटे पर्दे के हिसाब से इस फिल्म के कुछ सीन्स के बदले साफ सूथरे सीन पहले ही फिल्म लिये। ताकि जब वह अपने फिल्म को आगे चलकर छोटे पर्दे पर दिखाएं तो उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
जी हां पहले ही इस फिल्म के हॉट सीन लोगों के बीच चर्चा का कारण बने हुए हैं। ऐसे में अगर निर्देशक ने एक सेफ साइड लिया है तो सचमुच उनकी सोच काबिले तारीफ है।


Click it and Unblock the Notifications











