जन्नत 2 में बेहद हॉट सीन दिये हैं इमरान और ऐशा ने, देखें ट्रेलर
जन्नत 2 फिल्म का ट्रेलर लॉच हो चुका है इस फिल्म में सिरीयल किसर इमरान हाशमी और हॉट बाला ऐशा गुप्ता ने कमाल की केमेस्ट्री दिखाई है। निर्देशक कुणाल देशमुख की फिल्म जन्नत 2 साल 2008 में बनी 'जन्नत' का सीक्वल है। जन्नत 2 में ऐशा और इमरान के बीच की ये हॉट केमेस्ट्री
यह फिल्म मई में ऐसे समय पर आ रही है जब आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा हुआ रहेगा। लेकिन इस बारे में पूरी फिल्म की टीम को कोई परेशानी है और ना ही आईपीएल की फिक्र है। इमरान ने तो यह भी कह दिया है कि हमें आईपीएल से डरने की जरूरत नहीं है। उल्टे आईपीएल को हमसे डरना चाहिए। जन्नत 2 का ट्रेलर
वैसे इस जिस फिल्म में इमरान होंगे उस फिल्म वो फिल्म चर्चा में ना आए ऐसा नहीं हो सकता । खबर आई है कि इस फिल्म में इमरान और ऐशा ने काफी गर्मा गर्म सीन दिए हैं। इनके अलावा रणदीप हुड्डा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
इस फिल्म की एक्ट्रेस ऐशा के बारे में बात करे तो वह मॉडल से एक्टर बनी हैं और पहले भी वो काफी चर्चा में रह चुकी हैं। आज जो दो हॉट कपल इस फिल्म में काम कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि फिल्म का चर्चा में रहना तो आम बात है। लेकिन बात तो तब बड़ी होगी जब यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications