Flashback: जब जन्माष्टमी पर शाहरुख खान ने फोड़ी मटकी- जबरदस्त अंदाज- देखें ये वीडियो
Recommended Video

कृष्ण जन्माष्टमी इस समय पूरे देश में धूम से मनाई जा रही है और लोग इसको अपने अपने अलग अंदाज में मनाते है। कृष्ण जन्माष्टमी का हर साल मनाया जाता है और ये भगवान कृष्ण के जन्म का दिन माना जाता है। आपको बता दें कि इस मौके पर हर जगह कई तरह के प्रोग्राम होते है और सबसे महत्वपूर्ण प्रोग्राम होता है दही हांडी का..और इसमें नारियल से मटकी फोड़ी जाती है। इस समय बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मटकी फोड़ते हुए नजर आ रहे है।
बता दें कि वैसे तो ये वीडियो काफी ज्यादा पुराना है और इसको एक फैन ने शेयर किया है। बता दें कि ये वीडियो शाहरुख खान के बंगले मन्नत का है और काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से शाहरुख खान अपने बॉडीगार्ड के कंधे पर बैठकर मटकी फोड़ते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इतना तो तय कि शाहरुख खान के फैन जरूर काफी ज्यादा इस मौके पर खुश हो गए होंगे।
जन्माष्टमी बॉलीवुड में कई बड़े सितारे मनाते है और इसको धूमधाम से सेलेब्रेट करते है। शाहरुख खान इस समय कई फिल्मों के लेकर चर्चा में चल रहे है और काफी ज्यादा बिजी है।
फिल्म जीरो की बात करें तो इस फिल्म से शाहरुख खान को काफी ज्यादा उम्मीदें है और इसके लिए वो हर हथकंडे अपना रहे है।
शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते हुए नजर आने वाले है। इसके पहले शाहरुख की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करके नहीं दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications