Allu Arjun ने भी Jani Master संग मिलकर महिला का किया यौन शोषण? अब Pushpa 2 के प्रोड्यूसर ने उगली सच्चाई

jani master

Jani Master Sexual Assault Case Allu Arjun Involvement: तेलुगु सिनेमा इस समय सुर्खियों में है, क्योंकि स्त्री 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को एक नाबालिग लड़की संग यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया गया है। कई सालों तक यौन उत्पीड़न सहने के बाद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर 21 साल की महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Allu Arjun का नाम जुड़ा

इस विवाद ने तेलुगु सिनेमा में हड़कंप मचा कर रख दिया है लेकिन हाल ही में यह भी खबर आई कि इस मामले में अल्लू अर्जुन भी जुड़े हुए हैं और खुलासे के बाद एक्टर के फैंस भी चौंक गए हैं। अफवाहें उड़ रही थीं कि अल्लू अर्जुन इस मामले में शामिल हैं, क्योंकि कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा के साथ उनके संबंध हैं, जिन्होंने पुष्पा: द राइज में उनके हिट गाने 'श्रीवल्ली' को कोरियोग्राफ किया था।

Pushpa 2 के प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

अब फिल्म के निर्माता रवि शंकर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और सच्चाई उगल दी। 'मथु वडालारा 2' के प्रमोशन के दौरान मेकर्स से अल्लू अर्जुन के उत्पीड़न मामले में लिंक और उसी के लिए जानी मास्टर की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया।

रवि शंकर ने साफ किया कि पुष्पा एक्टर इसमें शामिल नहीं हैं और उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। वह प्रोडक्शन टीम के साथ फॉर्मल रिलेशन रखते हैं। रविशंकर ने कहा, "हीरो (अल्लू अर्जुन) को इस बात से कोई मतलब नहीं है कि सेट पर कौन है, बस उन्हें गुड मॉर्निंग कहना है और उनके बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है। उन्हें बेवजह इसमें घसीटा गया है। अपने कद के कारण, वह किसी को काम करने से क्यों रोकेंगे या किसी और को प्रमोट क्यों करेंगे? हम सभी केवल पेशेवर रूप से उन दोनों से जुड़े हुए हैं।"

उन्होंने जानी के यौन उत्पीड़न मामले के बारे में आगे बात करते हुए कहा, "लड़की और जानी मास्टर के बीच जो कुछ भी हुआ, वह उनका निजी मामला है। उन्हें हमारी फिल्म के लिए एक एडिशनल कोरियोग्राफर के रूप में बहुत पहले ही काम पर रखा गया था और वे फिल्ममेकिंग के पूरे प्रोसेस में बने रहेंगे। जानी मास्टर को पुष्पा 2 के लिए एक स्पेशल नंबर कोरियोग्राफ करना था, लेकिन यह हमारी प्लानिंग से दो दिन पहले हुआ।"

क्या है मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 21 वर्षीय एक महिला ने मास्टर जानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दावा किया कि वह नाबालिग होने के बाद से ही उत्पीड़न का सामना कर रही थी। सिर्फ जानी मास्टर ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी पर भी अपने पति की मांगों ना मानने पर महिला को परेशान करने का आरोप है।

More from Filmibeat

Read more about: allu arjun jani master
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X