गिरफ्तार हुआ कोरियोग्राफर जानी मास्टर, यौन उत्पीड़न में POCSO मामला दर्ज

jani master arrested

Jni Master Arrested Under POSCO: जानी मास्टर एक मशहूर कोरियोग्राफर है और उन्होंने बाहुबली और पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम भी किया।इस तेलुगू कोरियोग्राफर के इशारों पर काफी सारे बड़े-बड़े सितारे भी थिरक चुके हैं। लेकिन अब उनको लेकर एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

दरअसल आपको बता दें कि जानी मास्टर पर उनके साथ में काम करने वाली 21 साल की एक लड़की ने हैरेसमेंट का आरोप लगा दिया है। अब इस गंभीर आरोप के बाद में पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है। लड़की द्वारा कोरियोग्राफर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया और हैदराबाद पुलिस ने उनको अरेस्ट कर लिया है।

बता दे कि हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में 16 सितंबर को तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। हालांकि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कोरियोग्राफर को गोवा से अरेस्ट किया गया है और फिर हैदराबाद पहुंचाया गया। रिपोर्ट के अनुसार 21 साल की एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

इस महिला ने शिकायत में यह लिखवाया है कि 17 अगस्त को उनको कुछ अनजान लोगों से धमकी प्राप्त हुई थी और 28 अगस्त को उनको एक नोट भी मिला। इसमें लिखा हुआ था कि तुम्हारे गाने के लिए बधाई लेकिन सतर्क रहो। उन्होंने बताया कि जानी को स्टॉक किया गया और वह एक मौके पर उनका सर शीशे में दे मारा। साथ ही उस पर शादी का भी दबाव बनाया गया था।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट की माने तो जानी मास्टर अब देश छोड़ने का प्लान बना रहे थे और इसी बीच उनका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब 20 सितंबर को उनकी कोर्ट में पेशी हो सकती है और इससे पहले जून में सतीश नाम के एक आदमी ने जानी के खिलाफ हैदराबाद का केस दर्ज करवाया था। उनका आरोप था कि कोरियोग्राफर की वजह से उनका काम नहीं मिल पा रहा है। लेकिन जानी मास्टर ने इसको पूरी तरीके से नकार दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: jani master telugu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X