स्त्री 2 कोरियोग्राफर जानी मास्टर का रद्द हुआ नेशनल अवॉर्ड, Pocso Act की वजह से वापस लिया गया निमंत्रण

70th National Film Awards: जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा अपनी बेहतरीन फिल्मों में कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म स्त्री 2 जमकर चर्चाओं में आई थी। इस फिल्म में उन्होंने पॉपुलर गाने 'आई नहीं' को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा वह कई फिल्में कोरियोग्राफ कर चुके हैं। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें भी बटोरी हैं।
खासतौर पर धनुष की फिल्म त्रिरुचित्रांबलम के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिलना था, लेकिन हाल ही में यह सूचना जारी की गई है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल (NFA Cell) ने जानी मास्टर पर लगे पॉस्को एक्ट की वजह से उनका नेशनल अवॉर्ड रद्द कर दिया है।
जारी किए गए अधिकारिक नोट में लिखा है- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ की ओर से 21/8/2024 और 12/9/2024 को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार समारोह में भाग लेने के लिए शेख जानी बाशा को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। जिसे पोस्को एक्ट के तहत अपराध सामने आने पर पहले इसे बढ़ा दिया गया था।
लेकिन न्यायालय के गंभीर जांच के बाद और इन गंभीर आरोपों को मद्देनजर रखते हुए शेख जानी बाशा के अवॉर्ड जो त्रिरुचित्रांबलम के लिए दिया जा रहा था उसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अगले आदेश तक रद्द करने का निर्णय लेता है।
8 अक्तूबर को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए शेख जानी बाशा को दिया गाय निमंत्रण वापस लिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












