Video- रसोई से वायरल हुआ जान्हवी कपूर का वीडियो, क्या बना रही हैं श्रीदेवी की लाडली? बुरी तरह ट्रोल!

Janhvi Kapoor Kitchen Video- जान्हवी कपूर को आपने कभी किचन में खाना बनाते हुए देखा है? अगर नहीं तो अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) किचेन में हैं और पास्ता बनाती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो जैसे ही सामने आया वो सोशल मीडिया पर फैल गया। सफेद टी शर्ट में जान्हवी कपूर नजर आ रही हैं और इस दौरान वो खुद की पास्ता बनाती दिख रही हैँ। वो ध्यान से अपना काम कर रही है और किसी से वीडियो भी शूट करवा रही हैं।
काफी कम देखा जाता है कि कोई एक्ट्रेस किचन (Kitchen) में जाती है और इस तरह से काम करती हुई नजर आती है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों को कमेंट्स आ रहे हैं और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ हमेशा की तरह ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''तो उसके पास सबसे ख़राब अभिनय के अलावा भी प्रतिभा थी।'' एक ने लिखा, ''जितना बड़ा इसका किचन है उतना बड़ा मेरा घर भी नहीं।'' एक ने लिखा, ''हम तो किचन ही देख रहे थे...खाना क्या देखेंगे।'' एक ने लिखा, ''बर्तनों में भी फ्लॉप।'' एक ने लिखा, ''दिखावा पना है सब।'' एक ने लिखा, ''कुक ही बनाएगा।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
चर्चा में रहती हैं जान्हवी
जाह्नवी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि आए दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पाहाड़िया के साथ स्पॉट की जाती हैं, लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस को हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications