Janhvi Kapoor की मार्फ्ड तस्वीरों को पोर्नोग्राफी पेज पर किया गया था अपलोड, स्कूल में नापसंद करने लगे..

जान्हवी कपूर इस वक्त किसी तरह के परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होने हाल ही में पापराजी कल्चर में एक स्टार किड के रूप में बड़े होने को लेकर बात की है। उन्होने बताया कि उन्होने क्या क्या फेस किया है।
उनका कहना था कि वो काफी छोटी थीं तब से ही उनकी मर्जी हो या ना हो लोग के उनकी और बहन खुशी कपूर की तस्वीरें लेते रहते थे। जान्हवी कपूर ने एक चौकाने वाला खुलासा भी किया और बताया कि जब वो किशोरावस्था में थीं तो तो कुछ ऐसा हुआ था कि चीजें काफी बदतर हो गई थीं।
जी हां, इस दौरान किसी ने जान्हवी कपूर की तस्वीर को एडिट करके पोर्नोग्राफिक पेड पर अपलोड कर दिया था। जी हां, जान्हवी ने कहा कि, "लोग इन छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को देखते हैं और मान लेते हैं कि ये असली हैं। यह मुझे अंदर तक हिला देता है।'' जान्हवी कपूर का ये बयान चर्चा में है और लोग काफी ज्यादा हैरान हैं।
जान्हवी कपूर ने साल 2018 में अपने करियर की शुरुआत की थी। जान्हवी कपूर ने बताया कि फोटो से छेड़छाड़ के बाद उनकी लाइफ में बदलाव आए थे। उन्होने बताया कि लोग मुझसे काफी अलग अलग हो रहे थे, स्कूल में अध्यापकों का व्यवहार भी काफी अलग हो गया था।
एक्ट्रेस ने कहा मुझे नहीं लगता कि उन्हें यह बात समझ में आई इसलिए उन्होंने मुझे नापसंद करना शुरू कर दिया। मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। मेरे दोस्त मुझे अलग तरह से देखते थे। काफी अलग तरह के ताने देते थे।
इसके बाद उन्होने कई तरह के निर्णय लिए थे। जान्हवी कपूर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है और आने वाले समय में देखने वाली बात होगी कि वो किस प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं। फिलहाल वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।


Click it and Unblock the Notifications