Janhvi Kapoor Health - कार के अंदर खराब हुई जान्हवी कपूर की तबियत, वीडियो देख लोगों ने किए ऐेसे कमेंट्स

अगर किसी एक्टर या एक्ट्रेस को परेशान देखते हैं तो सबसे पहले उनके फैंस दुखी हो जाते हैं। फिर चाहें वो समस्या छोटी हो या फिर बड़ी। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो अभिनेत्री जान्हवी कपूर का वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देखेंगे कि जान्हवी कपूर कार के अंदर बैठी हैं और कुछ असहज नजर आ रही हैं। जी हां, जान्हवी कपूर शायद बीमार हैं और देखकर ऐसा लग रहा है कि उनको कोल्ड हुआ है। जुकाम से परेशान हसीना लगातार खांसती और अपनी नोज को प्रेस करती हुईं नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को पैपराजी के द्वारा साझा किया गया था। वीडियो को Instant Bollywood ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ''जान्हवी कपूर को जल्द ही बेहतर महसूस करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!''
इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जान्हवी कपूर के अपने ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर जान्हवी कपूर के फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
क्या बोले फैंस
एक ने लिखा, ''अरे कम से कम बीमार इंसान को तो छोड़ दो कैप्चर करना।'' एक ने लिखा ''गेट वेल सून जान्हवी जी।'' एक का कहना था, ''इस तरह से तो हम हर महीने बीमार होते हैँ।'' एक ने लिखा, ''लगता है 30 ml में आइस क्यूब ज्यादा हो गया।'' एक ने लिखा, ''क्या गजब की एक्टिंग है।'' एक ने लिखा, ''ओह अच्छा फिर विक्स की गोली लो किच किच दूर करो।'' एक ने लिखा, ''इनको मास्क पहनने को बोलो।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। हालांकि जान्हवी कपूर ने रिएक्ट नहीं किया है।
वीडियो वायरल होने के बाद भी इसको लेकर बयान सामने नहीं आया है कि जान्हवी किस समस्या से ग्रसित हैं। लगातार हसीना काम कर रही है और साल 2024 में भी कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ वो नजर आने वाली हैँ। उन्होने अपने करियर की शुरुआत धड़क से की थी।


Click it and Unblock the Notifications