..................... Janhvi Kapoor's guards misbehaved with a fan taking a selfie and forcibly dragged him away - Hindi Filmibeat

सेल्फी ले रहे फैन के साथ हुई बदसलूकी, जबरन खींचकर ले गए जान्हवी कपूर की गार्ड्स!

Janhvi Kapoor Fan Video: जान्हवी कपूर का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन के साथ बदसलूकी हुई है कि लोगों को नागवार गुजर रही है। दरअसल जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म पेड्डी के लिए पहुंची थीं।

Janhvi Kapoor

ऐसे में किसी फैन ने स्टेज में आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की लेकिन उसको शायद ही पता था कि अगले ही पल क्या होने वाला है। अक्सर देखा जाता है कि फैंस अपने पसंदीदा सितारों के साथ तस्वीर लेने के लिए काफी जद्दोजहद करते हैं और कई बार उनको बेज्जती भी सहनी पड़ती है।

Also Read
कैसे टूट गया गोविंदा का दांत? 62 की उम्र में ऐसी हालत देख दुखी हुए फैंस, देखिए वीडियो..
कैसे टूट गया गोविंदा का दांत? 62 की उम्र में ऐसी हालत देख दुखी हुए फैंस, देखिए वीडियो..

इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जान्हवी कपूर के साथ सेल्फी ले रहे इस फैन को जबरदस्ती पकड़कर नीचे उतार दिया गया। जान्हवी कपूर रामचरण के साथ फिल्म पेड्डी का हिस्सा बनने वाली हैं जो कि काफी जल्दी रिलीज होगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।

कैसा था जान्हवी का रिएक्शन?

फैन को जब गार्ड्स खींचकर नीचे उतार रहे थे तो इस दौरान जान्हवी कपूर मुस्कुरा रहीं थी। लोगों का कहना है, अगर वो चाहती थीं तो रोककर सेल्फी ले सकती थीं लेकिन उन्होंने फैन की परवाह नहीं की। हालांकि कुछ लोग उनके समर्थन भी बातें कर रहे हैं और उनका कहना है कि परमीशन लेकर आना चाहिए थे। जान्हवी कपूर के रिएक्शन पर लोगों की नाराजगी सामने आई है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

जान्हवी कपूर का ये वीडियो देखने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उसने इशारा किया कि उसने अभिनय किया।'' एक ने लिखा, ''बकवास हैं सब लोग क्या है इनके पास जो लोग मरते है इनके ऊपर।'' एक ने लिखा, ''क्यों अपनी बेइज्जती करने जाते हो।'' एक ने लिखा, ''उसने उस गार्ड को आँख से इशारा किया, जिसके बाद उसने उसे एक तरफ कर दिया।'' एक ने लिखा, ''मुझे नहीं पता क्यों लेकिन मुझे इस लड़की की हर एक चीज़ बहुत बनी हुई और नकली लगती है।''

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X